Wimbledon 2025, Novak Djokovich: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकेविच एक बार फिर चर्चा में हैं. 7 जुलाई 2025 को उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वो विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले मार्टिना नवरातिलोवा और रोजर फेडरर इस मुकाम पर पहुंचे थे. 5 जुलाई को उन्होंने हमवतन खिलाड़ी मिओमिर केकमानोविच के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में सीधी जीत हासिल की है.
अगली भिड़ंत किससे होगी?
नोवोका जोकोविच ने विबंलडन के तीसरे दौर में मिओमिर केकमानोविच के खिलाफ कमाल का खेल दइखाया और मुकाबले को 6-3, 6-0 और 6-4 से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही वो अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. अब उनकी भिड़ंत 11वें नंबर के एलेक्स डी मिनाउर से होगी.
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा किसने जीत हासिल की?
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में जोकोविच ने जीत का शतक लगाया है. उनसे पहले 9 बार की विंबलडन सिंगल्स चैंपियन नवरातिलोवा ने 120 मैच, जबकि 8 बार खिताब जीतने वाले फेडरर ने 105 सिंगल्स मुकाबले जीते थे. अब इस लिस्ट में 100 मैचों के साथ जोकोविच का नाम शामिल हुआ है.
जीत के बाद बेटी ने किया डांस, सबने बजाई तालियां
मिओमिर के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद नोवाक जोकोविच ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पसंदीदा टूर्नामेंट में जो भी इतिहास बनाऊंगा, उसके लिए मैं आप सबका आभारी हूं.’ जब जोकोविच यह सब बोल रहे थे तभी उनकी बेटी ने डांस किया, जिसे देख वो अपनी हंसी नहीं रोक सके और वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया.
जोकोविच का करियर बढ़िया रहा है. इस दिग्गज ने अपने 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सात ऑल इंग्लैंड क्लब में जीते हैं. खास बात ये है कि पिछले 8 सालों से जोकोविच का विबंलडन में जबरदस्त प्रदर्शन दिखा है. इतने सालों में वो सिर्फ कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ ही मुकाबला हारे हैं. वो इस बार अपने करियर का 20वां विंबलडन टूर्नामेंट खेल रहे हैं.
इतिहास रचने का बढ़िया मौका
38 साल के जोकोविच का इस बार इतिहास रच सकते हैं. वो करियर में रिकॉर्ड 428 हफ्तों तक एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज रहे. उनके पास इस बार अपना आठवां विंबलडन खिताब जीतने का मौका है. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो फेडरर के रिकॉर्ड खिताबों की बराबरी कर लेंगे. अगर 38 साल के जोकोविच ये ट्रॉफी उठा लेते हैं, तो वो ओपन एरा में पुरुषों का सबसे बड़ा सिंगल्स खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे.
फेडरर-जोकोविच ऐसा करने वाले सिर्फ 2 खिलाड़ी
जोकोविच ने पिछले महीने रोलैंड गैरो के क्ले-कोर्ट में अपनी 100वीं मैच जीत हासिल की थी. बेलग्रेड के रहने वाले जोकोविच और फेडरर ही ऐसे पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग स्लैम में 100 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. रोलैंड गैरो में यानिक सिनर से सेमी-फाइनल में हारने से पहले जोकोविच ने 101वां मैच जीता था. वो ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100 जीत से सिर्फ एक जीत दूर हैं, ऑस्ट्रेलियन ओपनर में उनके पास रिकॉर्ड 10 ट्रॉफी हैं. वहीं यूएस ओपन में जोकोविच ने 90 मैच के साथ 4 खिताब जीते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट पर छाया बारिश का साया, जानें आखिरी दिन कितने ओवर का होगा मैच?
IND vs ENG: एजबेस्टन में जीत तो भूल जाओ इंग्लैंड! लाज बचाने का करो प्रयास, पूर्व कप्तान ने दी सलाह
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
27 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
45 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines