हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ध्वस्त किया आर अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड, WTC में बड़ा कारनामा करने वाले बन गए उम्रदराज खिलाड़ी

Noman Ali: नोमान अली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कमाल कर दिया. उन्होंने 6 विकेट हॉल लिया और आर अश्विन के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. नोमान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा कारनामा करने वाले अब सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. लगातार नोमान पाकिस्तान के लिए टेस्ट में धमाल मचा रहे हैं. इससे पहले भी वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

Noman Ali: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच 12 अक्टूबर से खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज नोमान अली ने बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) में 6 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

आर अश्विन का रिकॉर्ड टूट गया

नोमान अली से पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी आर अश्विन थे. अश्विन ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लिया था. तब अश्विन की उम्र 38 साल और 2 दिन थी. वहीं जब, नोमान अली ने ये कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया तो उनकी उम्र 39 साल और 5 दिन थी. उन्होंने अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अपने नाम बड़ा कारनामा कर दिया. नोमान अब WTC में 6 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. नोमान ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट झटके.

2 साल में झटक चुके हैं 52 विकेट

नोमान पाकिस्तान के लिए टेस्ट में शानदार खेल दिखा रहे हैं. उन्होंने साल 2023 से अब तक पाकिस्तान के लिए 52 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका औसत 15.21 का रहा. नोमान अली ने अब तक पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट मैच में 83 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 123 फर्स्ट क्लास मैच में 434 विकेट झटके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला करेंगे अगले चार महीने, ‘दांव’ पर करियर!

277 का मिला लक्ष्य

मैच की बात करें तो पहली पारी में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 378 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 269 रनों पर सिमट गई थी. वहीं पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 167 रन बनाए. साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में जीत के लिए 277 रन बनाने हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-विराट के सामने ये चुनौती, Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola