IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम भी किया। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी गेंदबाजी विभाग का मोर्चा संभाला और सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटके। यही वजह रही कि भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। हालांकि इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया की एक टेंशन खत्म नहीं हुई है।
भारतीय टीम के पास नहीं है इस सवाल का जवाब
भारतीय टीम के लगभग सभी विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर किसी भी खिलाड़ी ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। चेतेश्ववर पुजारा के बाद कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर पाया है। फिलहाल वह टीम से दूर हैं। लेकिन नंबर 3 पर कोई भी खिलाड़ी उनकी जैसी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया है। इंग्लैंड दौरे पर नंबर 3 पर करुण नायर और साई सुदर्शन को मौका मिला था। लेकिन वह इस नंबर पर अधिक प्रभावित नहीं कर पाए। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 3 पर खेलते हुए 4 पारियों में महज 111 रन बनाए। वहीं सुदर्शन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए छह पारियों में एक अर्धशतक के साथ 140 रन बनाए। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि नंबर 3 पर अभी भी भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज फिट नहीं हो पाया है। भारत को जल्द से जल्द नंबर 3 के सवाल का जवाब ढूंढना होगा।
क्या रहाणे और पुजारा की होगी वापसी?
भारत के लिए नंबर 3 पर खेलने का अनुभव अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के पास है। हालांकि दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया से काफी दूर हैं। लेकिन सवाल ये है कि रहाणे और पुजारा दलीप ट्रॉफी में भी नहीं चुने गए। ऐसे में साफ है कि वह बीसीसीआई के प्लान में नहीं हैं। ऐसे में अब मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों की ओर ही देख सकती है। साई सुदर्शन को नंबर 3 पर और मौके दिए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines