Nitish Reddy Century: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक युवा भारतीय बल्लेबाज हर किसी का दिल जीत रहा है। 21 साल की उम्र में इस बैटर के आगे कंगारू टीम के दिग्गज गेंदबाज पानी मांग रहे हैं। मेलबर्न में टीम इंडिया की लाज बचाने वाले इस खिलाड़ी का नाम नीतीश रेड्डी है। हर बार की तरह ही फिर से मुश्किल हालातों में नीतीश भारतीय टीम के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने नीतीश सीना ताने क्रीज पर खड़े हुए हैं।
अपने करियर का पहला बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच खेल रहे नीतीश के लिए यह मैच खास बन चुका है। युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के मजबूत बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोक दिया है। नीतीश के बल्ले से निकली यह शतकीय पारी यादगार है, क्योंकि यह इनिंग ऐसे समय में आई है जब टीम इंडिया को इसकी सख्त जरूरत थी।
नीतीश ने ठोका पहला शतक
ऋषभ पंत के पवेलियन लौटने के बाद नीतीश रेड्डी क्रीज पर उतरे। टीम इंडिया मुश्किल में फंसी हुई थी और 191 के स्कोर पर 6 विकेट गिर चुके थे। टीम को एक साझेदारी की जरूरत थी। नीतीश ने पहले रविंद्र जडेजा के साथ पार्टनरशिप जमाने का प्रयास किया, लेकिन जडेजा 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नीतीश को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दमदार साथी मिला। दोनों ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू किया। नीतीश ने कंगारू तेज गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर अपने शॉट्स लगाए और टीम का फॉलोऑन का खतरा टाल दिया। नीतीश ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
फिफ्टी जमाने के बाद भी नीतीश ने अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोक डाला। नीतीश के बल्ले से निकली यह इनिंग कई मायनों में खास है, क्योंकि दबाव के अंदर नीतीश ने जिस समझदारी से बल्लेबाजी की उसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। नीतीश को दूसरे छोर से सुंदर का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रन की पार्टनरशिप जमाई। सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की दमदार पारी खेली।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
19 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
26 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
59 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines