Nitish Reddy Century: मेलबर्न के मैदान पर नीतीश रेड्डी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। नीतीश बॉक्सिंग-डे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मसीहा साबित हुए। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। इसके साथ ही नीतीश ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी पूरा किया। सेंचुरी लगाने के साथ ही नीतीश ने कंगारू सरजमीं पर इतिहास रच डाला है। 21 वर्षीय बल्लेबाज ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है।
नीतीश ने रचा इतिहास
नीतीश रेड्डी ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी जमाई। नीतीश-सुंदर की यह पार्टनरशिप उस समय आई, जब भारतीय टीम 221 के स्कोर पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में थी। दोनों ने साथ मिलकर 127 रन जोड़े, जिसके बूते टीम इंडिया फॉलोऑन का खतरा टालने में सफल रही। नीतीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी ठोकी। दिन का खेल खत्म होने तक नीतीश 105 रन बनाकर नाबाद हैं। इस सेंचुरी के साथ ही नीतीश ने इतिहास भी रच डाला है। कंगारू सरजमीं पर भारत की ओर से नंबर 8 पर खेलते हुए शतक जमाने वाले नीतीश पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 176 गेंदों का सामना करते हुए नीतीश अब तक अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज
नीतीश रेड्डी टीम इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। नीतीश ने अपना शतक 21 साल 216 दिन की उम्र में पूरा किया। भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने 18 साल 256 दिन की उम्र में साल 1992 में सेंचुरी लगाई थी। नीतीश ने अपने शतक का अनोखा जश्न मनाया। नीतीश घुटने के बल बैठे और उन्होंने अपना बल्ला नीचे रखकर उस पर हेलमेट टांग दिया। मेलबर्न के मैदान पर मौजूद हर भारतीय फैन ने नीतीश के इस शतक को सेलिब्रेट किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 358 रन लगा दिए हैं।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
24 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
57 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines