हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs CSK: 10 चौके और 5 छक्के... गुवाहाटी में गोविंदा के दामाद ने मचाया बल्ले से कोहराम, अश्विन का उतारा खुमार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में एक्टर गोविंदा के दामाद ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। 36 गेंदों में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 81 रन की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन
Nitish Rana

Nitish Rana RR vs CSK: गुवाहाटी के मैदान पर नीतीश राणा ने चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। यशस्वी जायसवाल के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे नीतीश ने 36 गेंदों में बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। नीतीश ने खासतौर पर आर अश्विन को निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में 19 रन ठोके। 36 गेंदों की अपनी पारी में नीतीश ने 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जमाए। नीतीश राजस्थान रॉयल्स की ओर से पावरप्ले में फिफ्टी जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

नीतीश ने खेली धांसू पारी

रिश्ते में गोविंदा के दामाद लगने वाले नीतीश राणा को यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर पारी के पहले ही ओवर में क्रीज पर उतरना पड़ा। नीतीश ने आते के साथ ही अपने इरादे साफ कर दिए और दूसरी ही गेंद पर जोरदार चौका जमाया। अगले ओवर में जेमी ओवरटन के खिलाफ नीतीश ने एक चौका और सिक्स के साथ कुल 14 रन बटोरे। इसके बाद ओवरटन के अगले ओवर में नीतीश ने फिर हाथ खोले और दो दनदनाते हुए चौके जमाए।

ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नीतीश ने अपना अर्धशतक सिर्फ 21 गेंदों में पूरा किया। नीतीश पावरप्ले के अंदर फिफ्टी जमाने वाले राजस्थान रॉयल्स की ओर से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आउट होने से पहले नीतीश ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान नीतीश ने 10 चौके और पांच छक्के जमाए। नीतीश ने 81 में से 70 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे।

विज्ञापन

अश्विन को बनाया निशाना

नीतीश राणा ने आर अश्विन के खिलाफ जमकर हाथ खोले। पारी का पांचवां ओवर फेंकने आए अश्विन का स्वागत नीतीश ने दूसरी ही गेंद पर सिक्स के साथ किया। अगली गेंद पर फिर गेंद नीतीश के बल्ले से कनेक्ट हुई और सीधा बाउंड्री लाइन के पार जाकर लगी। दो सिक्स के बाद अगली बॉल को नीतीश चौके के लिए भी भेजने में सफल रहे। पारी के 12वें ओवर में अश्विन के खिलाफ नीतीश ने फिर हाथ खोले और दूसरी बॉल पर सिक्स और तीसरी पर बेहतरीन चौका जमाया। हालांकि, चौथी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में नीतीश क्रीज से आगे निकले, लेकिन अश्विन ने गेंद को बाहर फेंकते हुए नीतीश को धोनी के हाथों स्टंप करा दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola