हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नितीश रेड्डी के तरकश से निकला ऐसा शॉट, भौचक्के रह गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Nitish Kumar Reddy: नितीश रेड्डी ने दूसरे टेस्ट मैच में धमाल मचा दिया। उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जिसके बाद ऑस्ट्रेयाई खिलाड़ी दंग रह गए।

विज्ञापन

Nitish Kumar Reddy: नितीश कुमार रेड्डी के रूप में भारतीय टीम को एक शानदार ऑलराउंडर मिला है। अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैचों में उन्होंने साबित कर दिया है। हैदराबाद के रहने वाले इस खिलाड़ी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए मुश्किल स्थिति में रन बनाए। अपनी पारी के दौरान युवा ऑलराउंडर ने एक दमदार शॉट खेला, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भौचक्का रह गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नितीश रेड्डी ने किया कमाल

नितीश रेड्डी ने 42वें ओवर में अपना गेयर चेंज किया। उन्होंने स्कॉट बोलैंड को अपना निशाना बनाया और एक ओवर में 21 रन बना डाले। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्विप कर थर्ड मैन की दिशा में छक्का जड़ दिया। आमतौर पर ऐसा शॉट टी-20 में देखने को मिलता है। लेकिन रेड्डी ने इस शॉट को टेस्ट में खेलकर अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने दिखा दिया। बोलैंड के ओवर में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौके अपने नाम किए।

इस मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने 54 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। इतना ही नहीं नितीश ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए और मुश्किल परिस्थिति में टीम का अंत तक साथ दिया। हालांकि बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हो गए।

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित की सेना के लगभग सभी बल्लेबाज बुरी तरह विफल रहे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता तक नहीं खोल सके। उन्हें पहली गेंद पर ही पवेलियन लौटना पड़ा। इसके अलावा केएल राहुल को 2 जीवनदान भी मिला। लेकिन वह 37 रनों पर ही आउट हुए। वहीं पिछले मैच में शतक जमाने वाले विराट कोहली 8 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। कोई भी मुख्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। भारत 44.1 ओवर में 180/10 रन बनाकर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 14.1 ओवर में 48 रन खर्च कर 6 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड को 2-2 सफलता मिली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola