हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN सीरीज में इस ऑलराउंडर ने मचाया धमाल, कभी पिता ने छोड़ दी थी सरकारी नौकरी

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज में धमाल मचाने वाले एक खिलाड़ी के पिता को कभी सरकारी नौकरी तक छोड़नी पड़ी थी। अब बेटे ने अपने पिता का ये फैसला सही साबित कर दिया।

विज्ञापन

India vs Bangladesh: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था। कई खिलाड़ियों ने इस सीरीज में उम्दा प्रदर्शन कर फैंस का दिल भी जीता। वहीं दूसरे टी-20 मैच में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से अर्धशतक जड़ने वाले नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) भी इस सीरीज में चर्चा का विषय रहे। उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को खासा प्रभावित किया। लेकिन नितीश को भारतीय टीम तक का सफर तय कराने में उनके पिता की अहम भूमिका रही है। उनके पिता ने नितीश के खेल को समय देने के लिए सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी।

बेटे के लिए किया संघर्ष

क्रिकबज से बात करते हुए नितीश रेड्डी के पिता मुत्याला रेड्डी ने अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने 25 साल नौकरी करने के बाद इस्तीफा दे दिया। रिश्तेदारों के विरोध के बावजूद मैंने नितीश पर अपना ध्यान केंद्रित किया। मैं सिर्फ अपनी पत्नी को जवाबदेह समझता था, जो घर में सबकुछ संभालती थी। मैंने अपना लोन चुकाया। मैं नितीश के साथ सुबह 6 बजे निकल जाता था और प्रैक्टिस खत्म होने तक मैं ग्राउंड पर ही रहता था। मैंने अपना पूरा समय नितीश को ही समर्पित किया।

उनके पिता की मेहनत रंग लाई और आज नितीश भारतीय टीम के लिए एक शानदार ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

नितीश ने भी दिखाया दम

नितीश रेड्डी ने पहले, आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना दम दिखाया। उन्होंने 13 मैच में 33.66 की औसत के साथ 303 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में नितीश ने पहले मैच में 16 रन नाबाद बनाए। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली और 2 विकेट भी झटके। वहीं तीसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का अधिक मौका नहीं मिल सका। हालांकि गेंदबाजी में ऑलराउंडर को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola