Nicholas Pooran Captain: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बीते दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद अब उनको मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपना छठा खिताब जीतने से चूक गई थी। टीम को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी ने दूसरी लीग के लिए बड़ा कदम उठाया है।
एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान बने निकोलस पूरन
मेजर लीग क्रिकेट में पिछले सीजन एमआई न्यूयॉर्क की कप्तान कीरोन पोलार्ड को करते हुए देखा गया था। जिनकी कप्तानी में टीम ने खिताब पर भी कब्जा किया था। वहीं इस बार नए सीजन के लिए पोलार्ड की जगह निकोलस पूरन को नया कप्तान बनाया गया है।
पूरन के लिए आईपीएल 2025 रहा शानदार
निकोलस पूरन के लिए आईपीएल 2025 काफी शानदार रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस खिलाड़ी को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जिसके बाद पूरन साबित कर दिया कि आखिर क्यों एलएसजी ने इस खिलाड़ी को इतनी मोटी रकम में रिटेन किया है। आईपीएल 2025 में पूरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 524 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.25 का रहा था। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा पूरन ने सीजन-18 में 40 छक्के भी लगाए थे और वे इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे।
निकोलस पूरन का इंटरनेशनल करियर
अपने 9 साल के इंटरनेशनल करियर में निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले थे। वनडे में उनके नाम 1983 रन थे, जिसमें पूरन ने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा टी20 में पूरन ने 2275 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले थे।
ये भी पढ़ें:- WTC फाइनल में न पहुंचकर भी टीम इंडिया होगी मालामाल, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines