PAK vs WI: खुमार हो तो ऐसा! शादी करते ही टेस्ट मैच देखने पहुंच गया नया जोड़ा, वायरल हुई तस्वीर

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शादी करते ही एक नया जोड़ा मैदान पर मैच देखने के लिए पहुंचा।

ICC (2)

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टेस्ट मैच 25 जनवरी से खेला जा रहा है। पहले ही दिन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने अपने 10-10 विकेट खो दिए थे। मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 254 रनों का लक्ष्य दिया है। हालांकि दूसरे दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि क्रिकेट का खुमार हो तो ऐसा।

विज्ञापन

शादी का नया जोड़ा पहुंचा मैदान

पाकिस्तान में क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना रहा है। इस देश ने कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। ऐसे में पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही नजारा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले के दौरान देखने को मिला। जब शादी करते ही नया जोड़ा मैदान पर टेस्ट मैच देखने पहुंच गया, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नया जोड़ा टेस्ट मैच को गंभीरता से देख रहा है।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पहले दिन वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने 6 विकेट लिए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 154 रनों पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज की ओर से वार्रिकान और गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। वार्रिकान को 4 सफलता मिली, जबकि मोती ने पाकिस्तान के 3 विकेट झटके। हालांकि दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने वापसी की। मेहमान टीम ने दूसरे दिन 244 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लगभग सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए। सबसे ज्यादा रन कप्तान के ब्रेथवेट ने बनाए। उन्होंने 74 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य मिला है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान 13 ओवर में 47/2 रन बना चुकी है। शान मसूद और मुहम्मद हुरैरा पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर बाबर आजम और कामरान गुलाम बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ