New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच ओवल के डुनेडिन में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। दूसरे टी20 मैच को कीवी टीम ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। टिम सीफर्ट ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाद शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की। शाहीन के एक ही ओवर में टिम सीफर्ट ने शानदार 4 छक्के लगाए थे।
टिम सीफर्ट ने इस मैच में महज 22 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा फिन एलन ने भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। फिन ने बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों पर 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया।
ये भी पढ़ें:- मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने निकाला शाहीन अफरीदी का कचूमर, एक ओवर में जड़ डाले 4 गगनचुंबी छक्के
पाकिस्तान ने बनाए थे 135 रन
बारिश के चलते ये मैच 15-15 ओवर का खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान अली आगा ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली थी।
इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की तरफ से हारिस राउफ ने 3 ओवर में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: 20 की जगह 15-15 ओवर का क्यों हो रहा दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी वजह
संबंधित खबरें
IND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
9 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
43 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
48 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines