NZ vs PAK: पाक गेंदबाजों के कीवी बल्लेबाजों ने उड़ाए परखच्चे, दूसरे मैच में बुरी तरह रौंदा

New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा। अब कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

NZ vs PAK

NZ vs PAK

New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच ओवल के डुनेडिन में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। दूसरे टी20 मैच को कीवी टीम ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। टिम सीफर्ट ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाद शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की। शाहीन के एक ही ओवर में टिम सीफर्ट ने शानदार 4 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

टिम सीफर्ट ने इस मैच में महज 22 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा फिन एलन ने भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। फिन ने बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों पर 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बनाए थे 135 रन

बारिश के चलते ये मैच 15-15 ओवर का खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान अली आगा ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की तरफ से हारिस राउफ ने 3 ओवर में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ