New Zealand vs England 1st Test: इंग्लैंड की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर से न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स द्वारा शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। फिलिप्स ने ऊंची छलांग लगाकर ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसको देखकर हर कोई दंग रह गया।
कैच का वीडियो वायरल
इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान जब ओली पोप 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने टिम साउदी की गेंद पर फिलिप्स के पास चौका लगाने की कोशिश की। जिसको छलांग लगाकर ग्लेन फिलिप्स ने लपक लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलिप्स को दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में से एक माना जाता है। इससे पहले भी फिलिप्स बहुत बार ऐसे हैरतअंगेज कैच पकड़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, एडिलेड टेस्ट में खेल सकता है स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘किसी ने कहा अगला सचिन तो किसी ने लारा..उसे झटका लगना..’, पृथ्वी पर पार्थ जिंदल की बड़ी बात
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 348 रन
इस मैच में न्यूजीलैंड के सबसे सीनियर और धाकड़ खिलाड़ी केन विलियमसन की भी लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है। पहली पारी में विलियमसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की पारी खेली थी। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए थे। विलियमसन के अलावा इस पारी में ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 58 और टॉम लैथम 48 रन बनाए थे। इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोएब बशीर और ब्रेडन ने 4-4 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के नए कप्तान पर मिला बड़ा हिंट, डिविलियर्स ने कर दिया साफ
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
20 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
41 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines