New Zealand Unwanted Wide Record: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है, जो कोई भी टीम कभी नहीं करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने कंगारू टीम को वाइड बॉल का तोहफा दिया है। इससे कंगारू टीम को विरोधी टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली है। कीवी टीम ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो कोई भी टीम नहीं बनाना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- ‘धोनी को धोनी बनने में 15 साल लग गए’, ध्रुव जुरेल को MSD कहने वाले गावस्कर के बयान पर बोले गांगुली
न्यूजीलैंड का अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यह मुकाबला 29 फरवरी से शुरू हुआ है, जो कि 4 मार्च तक चलने वाला है। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल कर दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच की पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाया है। कंगारू टीम की ओर से ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने शानदार 174 रनों की नाबाद पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 23 चौके और 5 छक्के भी निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आग उगल ही रहे थे, दूसरी ओर कीवी गेंदबाजों ने भी वाइड गेंदें डालकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में इजाफा किया है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 20 वाइड गेंदें डाली है।
ये भी पढ़ें:- BCCI Contract: ईशान-अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल, फिर हार्दिक को क्यों नहीं मिली सजा? हो गया बड़ा खुलासा
एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक वाइड गेंदें
न्यूजीलैंड की टीम ने टेस्ट मैच की एक पारी में 20 वाइड गेंदें डालकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। न्यूजीलैंड एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक वाइड गेंदें डालने वाली तीसरी टीम बन गई है। टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक वाइड गेंदें वेस्टइंडीज की टीम ने डाली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जून 2008 से खेले जा रहे टेस्ट मैच में 21 वाइड गेंदें डाली थी। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने 8 नो बॉल भी डाली थी। इस मैच में वेस्टइंडीज ने कुल 36 रन एक्स्ट्रा दिए थे। इसके अलावा इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 21 वाइड दे चुकी है। उन्होंने 1 नवंबर 2019 से खेले जा रहे टेस्ट मैच में 21 वाइड गेंदें डाली थी। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने कुल 54 एक्स्ट्रा रन दिए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : ऋषभ पंत से लेकर ईशान किशन तक, पांच बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में दर्ज है ‘महारिकॉर्ड,’
तीसरे स्थान पर पहुंची न्यूजीलैंड
अब न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गई है। कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कीवी टीम ने 3 नो बॉल भी डाली है। जबकि कुल मिलाकर उन्होंने 41 एक्स्ट्रा रन दिए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines