New Zealand vs Australia 1st Test: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच को लेकर अब न्यूजीलैंड टीम की टेंशन बढ़ने लगी है। बता दें, चोट के चलते कीवी टीम का स्टार खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे की। जिनको टी20 सीरीज के आखिरी मैच में चोट लग गई थी। जिसके चलते कॉन्वे को पहले टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है।
ड्वेन कॉन्वे की जगह हेनरी को निकोल्स को किया शामिल
पहले टेस्ट से कॉन्वे का बाहर रहना न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। टी20 सीरीज के दौरान कॉन्वे को अंगूठे में चोट लग गई थी। अब पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम में हेनरी निकोल्स को शामिल किया गया है। हालांकि ड्वेन कॉन्वे की गैरमौजूदगी में विल यंग न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।
ड्वेन कॉन्वे के पहले टेस्ट मैच से चोट के चलते बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि ड्वेन कॉन्वे का पहले टेस्ट मैच से बाहर होना काफी निराशाजनक है। कॉन्वे को इस सीरीज का काफी इंतजार था। वो हमारे शीर्ष खिलाड़ियों में से एक है और उसकी कमी टीम को जरूर खलेगी।
दरअसल हाल ही में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज के दूसरे टी20 मैच के दौरान कॉन्वे को अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद इस मैच में कॉन्वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। इसके बाद कॉन्वे को सीरीज के तीसरे टी20 मैच से भी बाहर होना पड़ा।
अब पहले टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कब कॉन्वे की चोट ठीक होगी और वे मैदान पर वापसी करेंगे। फिलहाल एक सप्ताह तक कॉन्वे को उपचार करवाना पडेगा। जिसके बाद पता चल पाएगा कि कब तक खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार होगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 8 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल की चोट ने बढ़ाई टेंशन, धर्मशाला टेस्ट खेलने पर सस्पेंस
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Hardik Pandya ने किसको मारा ताना, ‘दम है तो अकेले जीतकर दिखाए’
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : चेपॉक स्टेडियम में होगी CSK और RCB की भिड़त, देखें कैसा है रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines