New Zealand Test Team: न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत का दौरा करने वाली है, लेकिन यहां उसका सामना अफगानिस्तान के साथ होगा। दरअसल न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच भारत में खेला जाएगा। उसके बाद न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका के साथ होगा। श्रीलंका के साथ कीवी टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसको लेकर आज न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से न्यूजीलैंड के लिए ये दोनों टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। वहीं इन दोनों सीरीज के लिए कीवी टीम में दो धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
इन 2 खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री
अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए दो तेज गेंदबाजों विलियम ओ’रूर्के और बेन सियर्स की जोड़ी को टीम में शामिल किया गया है। अपने टेस्ट डेब्यू में 23 वर्षीय ओ’रूर्के ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होंने 93 रन खर्च करके 9 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, 1 साल बाद दिग्गज की हुई वापसी
ओ’रूर्के इस सीरीज का पहला मैच ही खेल पाए थे, जिसके बाद कमर की चोट के कारण उनको बाहर होना पड़ा था। ओ’रूर्के के बाहर हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेन सियर्स को कीवी टीम में मौका मिला था। बेन ने दूसरे मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे।
ओ’रूर्के और बेन को टीम में शामिल करके खुश कोच
टीम का ऐलान करने के बाद न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, “यह हमेशा अच्छा होता है जब युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के जरिए टीम में जगह बनाते हैं और मैं जानता हूं कि विल और बेन टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों के लिए वास्तव में उत्सुक हैं। माइकल को अपनी चोटों से उबरने और तीनों प्रारूपों में कीवी टीम में वापसी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी लहै। अब हमे भारत और श्रीलंका में टर्निंग विकेट की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines