हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत के हाथ से वर्ल्ड कप छीनने वाले खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 14 साल लंबे करियर पर लगाया ब्रेक

साल 2019 में भारत के हाथ से वनडे वर्ल्ड कप छीनने वाले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Martin Guptil

Martin Guptil Retirement: साल 2019 में भारत के हाथ से वनडे वर्ल्ड कप छीनने वाले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। गप्टिल के अचूक थ्रो ने विश्व कप सेमीफाइनल में एमएस धोनी को पवेलियन की राह दिखाई थी, जिसके चलते टीम इंडिया का सपना चकनाचूर हो गया था। गप्टिल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। गप्टिल लंबे समय से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे।

गप्टिल ने लिया संन्यास

मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है। गप्टिल की गिनती न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है और उन्होंने अपने दम पर कीवी टीम को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई हैं। गप्टिल का नाम उन बल्लेबाजों में शुमार है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है। साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गप्टिल एकदिवसीय क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने थे। गप्टिल 50 ओवर के फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

टी-20 में सर्वाधिक रन

मार्टिन गप्टिल टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अपने टी-20 करियर में गप्टिल ने खेले कुल 122 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3,531 रन बनाए। गप्टिल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दो शतक और 20 अर्धशतक जमाए। वहीं, वनडे क्रिकेट में स्टार बैटर के बल्ले से 195 पारियों में 7,346 रन निकले। गप्टिल ने एकदिवसीय क्रिकेट में 18 शतक और 39 फिफ्टी जमाई।

टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से गप्टिल ने कुल 47 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 89 इनिंग्स में 2,586 रन ठोके। टेस्ट में गप्टिल ने तीन शतक और 17 अर्धशतक बनाए। गप्टिल ने अपने डेब्यू मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था। गप्टिल न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू मैच में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्हें आईसीसी ने अपनी वनडे की बेस्ट इलेवन टीम में भी जगह दी थी।

विज्ञापन

भारत का तोड़ा था सपना

साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप में मार्टिन गप्टिल ने ही टीम इंडिया का विश्व चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर किया था। गप्टिल ने सेमीफाइनल मुकाबले में एमएस धोनी को डायरेक्ट थ्रो पर पवेलियन की राह दिखाई थी। धोनी के रनआउट ने भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया था और न्यूजीलैंड बाजी मारने में सफल रही थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola