Finn Allen Injured: न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज फिन एलन MLC 2025 और जिम्बाब्वे में होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिन ने MLC 2025 में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हुए वो चोटिल हो गए हैं। बड़ी बात यह है कि वो अपने देश के लिए आने वाली बड़ी सीरीज भी मिस करते हुए नजर आएंगे।
फिन एलन चोट के कारण बाहर
फिन एलन को पैर में चोट आई है और इसी कारण से वो बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने रिलीज में यह नहीं बताया कि एलन की वापसी कब तक देखने को मिलेगी। वो दोबारा न्यूजीलैंड वापस आ जाएंगे, उसके बाद उनकी चोट की जांच होगी। तब पता चलेगा कि एलन कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे। फिन ने अपना आखिरी मैच 6 जुलाई 2025 को लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ एसएफयू के लिए खेला था लेकिन वो सिर्फ 4 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।
फिन एलन MLC 2025 का प्लेऑफ करेंगे मिस
MLC 2025 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए फिन एलन ने अहम किरदार निभाया। वो टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 मैच खेलते हुए 333 रन बनाए थे, जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 151 रन रहा। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। एसएफयू का एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ प्लेऑफ में मैच होना है लेकिन यहां अब फिन का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। यह सैन फ्रांसिस्को के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
फिन एलन टी20 ट्राई सीरीज करेंगे मिस
न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 14 तारीख से ट्राई सीरीज शुरू हो रही है। फिन एलन को मजबूरन इस श्रृंखला से बाहर होना पड़ रहा है। एलन की रिप्लेसमेंट को लेकर अब तक न्यूजीलैंड ने कोई ऐलान नहीं किया है। आने वाले समय में जरूर मैनेजमेंट द्वारा उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैच विनर को बेंच पर बैठाकर टीम इंडिया कर रही बड़ी गलती! केविन पीटरसन का चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
11 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines