SA vs NZ: लाहौर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का कोहराम, तितर-बितर हुई चैंपियंस ट्रॉफी की रिकॉर्ड बुक

लाहौर के मैदान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कोहराम मचा डाला। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 362 रन लगाए।

Kane Williamson

Kane Williamson

SA vs NZ Semifinal: लाहौर के मैदान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कोहराम मचा डाला। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 362 रन लगाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। वहीं, अंतिम ओवरों में ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग महज 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 164 रन जोड़े। रचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों पर 108 रन की धमाकेदार पारी खेली। रचिन ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का जमाया। वहीं, विलियमसन ने 10 चौके और 2 सिक्स जमाते हुए 94 गेंदों पर 102 रन ठोके। वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

विज्ञापन

डेरिल मिचेल ने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए। अंतिम ओवरों में ग्लेन फिलिप्स ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूटी और 27 गेंदों पर 181 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 49 रन ठोके। विस्फोटक पारी के दौरान फिलिप्स ने 6 चौके और एक सिक्स जमाया।

विज्ञापन

नॉकआउट मैचों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। आईसीसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए खड़ा किया था। भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट में यह महज दूसरा मौका है, जब न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा पार किया है। न्यूजीलैंड ने पहले 30 ओवर में 181 रन जड़े, जबकि अगले 20 ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने कोहराम मचाते हुए अगले 181 रन जोड़कर चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खड़ा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ