WI W vs NZ W Semifinal: न्यूजीलैंड ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 128 रन लगाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले का टिकट 14 साल बाद हासिल किया है। इससे पहले टीम साल 2010 में फाइनल में पहुंची थी। ।
कैरेबियाई बल्लेबाज नहीं कर सकीं कमाल
129 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज का आगाज अच्छा नहीं हुआ। कप्तान हेली मैथ्यूज 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 15 रन ही बना सकीं। वहीं, कियाना जोसेफ भी 12 रन बनाने के बाद एडेन कार्सन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर चलती बनीं। नंबर तीन पर उतरीं शेमाइन कैम्पबेले भी सिर्फ 3 रन ही बना सकीं। स्टेफनी टेलर 20 गेंदों का सामना करने के बाद कार्सन का तीसरी शिकार बनीं। ड्रिएंड्रा डॉटिन ने अंतिम ओवरों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 33 रन जड़े, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कैरेबियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी।
एडेन कार्सन ने बरपाया कहर
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में एडेन कार्सन ने बेहतरीन स्पेल फेंका। कार्सन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन खर्च किए और कैरेबियाई टीम के तीन बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। कार्सन ने वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ी। वहीं, अमेलिया केर ने भी अपनी घूमती गेंदों से धमाल मचाया और उन्होंने सिर्फ 14 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके।
न्यूजीलैंड का बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। बेट्स ने 28 गेंदों पर 26 रन बनाए। वहीं, प्लिमर ने 31 गेंदों पर 33 रन जड़े। अमेलिया केर बल्ले से नाकाम रहीं और सिर्फ 7 रन ही बना सकीं। कप्तान सोफिया डिवाइन भी बल्ले से फ्लॉप रहीं और मात्र 12 रन बनाकर चलती बनीं। विकेटकीपर बल्लेबाज इसाबेला गेज ने 20 रन का योगदान दिया, जिसके चलते टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 128 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में कैरेबियाई टीम की ओर से ड्रिएंड्रा डॉटिन ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपने नाम किए। डॉटिन बेहद किफायती भी रहीं और उन्होंने सिर्फ 22 रन खर्च किए।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines