ICC T20 Rankings: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को अपने शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है, जहां वो अब दुनिया के नंबर वन टी-20 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील होसेन को पछाड़ा है। डफी ने हाल ही में खत्म हुई पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने पांच मैचों में 8.38 की औसत से सीरीज में सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे।
डफी ने लगाई चार स्थान की छलांग
उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी। अपने इस प्रदर्शन के दम पर डफी ने चार स्थान की छलांग गई है और होसेन के अलावा वरुण चक्रवर्ती, आदिल राशिद और वानिंदु हसरंगा को भी पछाड़ा। यह पहली बार है जब डफी ने किसी भी फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज की रैंकिंग हासिल की है। डफी 2018 में ईश सोढ़ी के बाद मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले पायदान पर पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में इन 5 ‘अंजान’ चेहरों ने दिखाया दम, क्या मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री?
टिम सीफर्ट को भी मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में सिर्फ डफी को नहीं, बल्कि सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को भी शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां उन्होंने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। सीफर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 62.25 की औसत से 249 रन बनाए। इसमें वेलिंगटन में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में उनके द्वारा खेली गई 97 रनों की पारी भी शामिल है, जिसके दम पर उन्हें मैच का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया था। सीफर्ट अब पांच पायदान चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड टॉप पर हैं। सीफर्ट के अलावा उनके साथी खिलाड़ी फिन एलन एक स्थान के सुधार के साथ ताजा रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जिमी नीशम ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 14 स्थान के सुधार के साथ 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह की वापसी पर आया अहम अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines