IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह की वापसी पर आया अहम अपडेट

IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

IPL 2025 Jasprit Bumrah

IPL 2025 Jasprit Bumrah

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट के चलते तीनों ही मैच मिस किए हैं। फैंस चौथे मैच में बुमराह की वापसी का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब फैंस को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सीजन की शुरुआत से पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि बुमराह सिर्फ 2 या 3 मैच मिस कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह की वापसी में होगी देरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की वापसी में देरी हो रही है और अभी तक कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक वापस आ जाएंगे। मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर न हो। बुमराह खुद भी सावधानी बरत रहे हैं। वह सीओई में गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह से फिट होने में उन्हें अधिक समय लग सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह को सिडनी टेस्ट में चोट लगी थी। दरअसल बुमराह को पीठ में ऐंठन हो गई थी, जिसके लिए उनको मैच के बीच में ही स्कैन के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा था। सिडनी टेस्ट में बुमराह गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे, तबसे तेज गेंदबाज टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। इंजरी के चलते बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भी मिस करना पड़ा था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट होने की थी उम्मीद

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत ने इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया था, क्योंकि सेलेक्टर्स को उम्मीद थी कि बुमराह तब तक फिट हो जाएंगे, लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते वे इस सीरीज में नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद हर्षित राणा को बुमराह की जगह वनडे टीम में शामिल किया गया था और बाद में बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ