NZ vs SL 1st T20I: न्यूजीलैंड ने टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे जबरदस्त कमबैक करके दिखाया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में कीवी टीम ने 8 रन से जीत का स्वाद चखा। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम एक समय पर बिना कोई विकेट गंवाए 121 रन बना चुकी थी। मगर पारी के 14वें ओवर से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मैच की पूरी कहानी को ही पलटकर रख दिया। हाल यह हुआ कि श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से जैकब डफी ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड का यादगार कमबैक
173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को पाथुम निसंका और कुशल मेंडिस ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 121 रन सिर्फ 13.3 ओवर में जोड़े। निसंका और मेंडिस की बैटिंग को देखकर ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका इस समय को आसानी से अपने नाम कर लेगी। मगर पारी के 14वें ओवर से पूरा खेल ही पलट गया। मेंडिंस को 46 रन के स्कोर पर जैकब डफी ने पवेलियन की राह दिखा दी। मेंडिस के आउट होने के एक गेंद बाद ही कुशल परेरा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
दो लगातार झटकों से श्रीलंका अभी उबर भी नहीं सकी थी कि अगली बॉल पर कामिंदु मेंडिस भी चलते बने। 121 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई। पाथुम निसंका के 90 रन पर आउट होने के बाद श्रीलंका की रही-सही उम्मीद भी खत्म हो गई और टीम लक्ष्य से 8 रन दूर रह गई। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी ने सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, मैट हेनरी और जैक फॉल्क्स ने दो-दो विकेट चटकाए।
डेरिल मिचेल-ब्रेसवेल ने खेली धांसू पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने दोनों ओपनर्स महज 21 रन के स्कोर पर गंवा दिए। रचिन रविंद्र सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। वहीं, रॉबिन्सन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। चैपमैन भी 15 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स को महज 8 रन के स्कोर पर हसरंगा ने पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, इसके बाद डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। मिचेल ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान कीवी बल्लेबाज ने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। वहीं, ब्रेसवेल ने 33 गेंदों पर 59 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
10 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
36 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines