IND vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड ने भारत की धरती पर इतिहास रच दिया है। कीवी टीम ने तीसरे टेस्ट मैच को 25 रन से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने भारत के घर में क्लीन स्वीप किया है। वानखेड़े में मिली जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन दूसरी इनिंग में भी जारी रहा और टीम 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 121 रन ही बना सकी।
लाज भी नहीं बचा सकी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड को 174 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य था। हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत ही बेहद खराब हुई। कप्तान रोहित शर्मा खराब शॉट खेलकर सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद शुभमन गिल एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, पर वह एजाज पटेल की स्पिन लेती हुई गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और आसान सा कैच देकर चलते बने।
सरफराज खान एक बार फिर फ्लॉप रहे। ऋषभ पंत ने एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को मैच में बनाए रखा। पंत ने 57 गेंदों पर 64 रन की दमदार पारी खेली। हालांकि, पंत के आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। देखते ही देखते भारत की पूरी टीम सिर्फ 121 रन बनाकर ढेर हो गई।
पहली बार क्लीन स्वीप
टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम को अपने ही घर में किसी टीम ने सारे मैच हराए हैं। इससे पहले दुनिया की कोई भी टीम भारत के खिलाफ क्लीव स्वीप नहीं कर सकी थी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच डाला है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली बार घर या फिर विदेश में किसी टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीता है। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरी सीरीज में बेहद शर्मनाक रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बड़े नाम बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
5 mins agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
12 mins agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, खलील और एलिस को किया ट्रेड
15 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
51 mins agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
1 hr agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
2 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines