New Zealand vs West Indies: वेस्टइंडीज टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 नवंबर को खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 3 रनों से पीछे रह गई. हालांकि इस मैच में चौके और छक्कों की बौछार हुई. लेकिन अंत में न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
मार्क चैपमैन ने मचाया तहलका
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत मिली. टिम रॉबिन्सन और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी निभाई. जबकि रचिन रवींद्र ने 11 और मार्क चैपमैन ने 28 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 छक्के के अलावा 6 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने भी 14 गेंदों में 28 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 207 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से कुल 14 चौके और 12 छक्के लगे.
खूब लड़ी वेस्टइंडीज
208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस मैच में खूब लड़ाई की. टीम के सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए. सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग बिना खाता खोले पविलेयन लौटे, जबकि एलिक अथनाजे 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 छक्के अपने नाम किए. वेस्टइंडीज की ओर से लोअर मिडिल ऑर्डर में रोवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. उन्होंने 1 चौका के अलावा 6 छक्के लगाए. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 16 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज की ओर से 10 चौके और 18 छक्के लगे. इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर मैच में कुल 24 चौके और 30 छक्के लगे. हालांकि अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद भी वेस्टइंडीज 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
38 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines