हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केन विलियमसन अचानक इस टीम में हुए शामिल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लिया बड़ा फैसला

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है। वह आगामी टूर्नामेंट में नई टीम के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन फिलहाल पाकिस्तान में हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है। वह इंग्लैंड में होने वाली काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड लीग के लिए नई टीम में शामिल हुए हैं। काउंटी चैंपियनशिप में उन्हें मिडिलसेक्स का साथ मिला है, जबकि द हंड्रेड में वह लंदन स्पिरिट की कप्तानी करेंगे।

विलियमसन ने बदली टीम

विलियमसन ने आखिरी बार साल 2018 में काउंटी चैंपियनशिप में भाग लिया था। तब उन्होंने यॉर्कशायर की ओर से खेला था। लेकिन अब उन्होंने आगामी काउंटी चैंपियनशिप के लिए टीम बदल ली है। वह मिडिलसेक्स की ओर से खेलेंगे। लंदन स्पिरिट के जनरल मैनेजर फ्रेजर स्टीवर्ट ने विलियमसन को टीम में शामिल करने के बाद कहा कि हम इस गर्मी में केन को टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं। हमारे लिए इस तरह के खिलाड़ी को सीधे साइन करना लंदन स्पिरिट के लिए वाकई बहुत रोमांचक है और मुझे यकीन है कि वह हमारी टैलेंटेड टीम की कप्तानी करने के लिए उत्सुक होंगे।

विज्ञापन

विलियमसन ने भी जताई खुशी

नई टीम का साथ मिलते ही विलियमसन ने कहा कि मैंने पहले थोड़ा काउंटी क्रिकेट खेला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नहीं खेला है, इसलिए जब मिडिलसेक्स के साथ यह अवसर आया तो ये अच्छा ऑफर था। हमारे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ने इंग्लिश गर्मियों के दौरान थोड़ा ब्रेक लेने की अनुमति दी है, और मैं अपने परिवार के साथ यूके आना चाह रहा था, इसलिए जब यह अवसर आया तो मैं इसके लिए खुश हूं।

शानदार फॉर्म में बल्ला

विलियमसन ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की सरजमीं पर आयोजित हुई ट्राई नेशन सीरीज में हिस्सा लिया था। इस सीरीज के 3 मैचों में विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 58 रन, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 34 रन बनाए थे।

विज्ञापन

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में वह न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। विलियमसन न्यूजीलैंड की मजबूत कड़ी में से एक हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola