न्यूजीलैंड ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 144 विकेट लेने वाला खिलाड़ी हुआ शामिल

England vs New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है।

NZ vs ENG

England vs New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए क्रिकेट न्यूजीलैंड ने अपने टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में एक 26 साल के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। इसके अलावा भारत के खिलाफ हाल ही में 3 टेस्ट मैच की सीरीज में भाग लेने वाले लगभग खिलाड़ियों को मौका मिला है। टॉम लैथम को ही कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान),टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर),डेवोन कॉनवे, जैकब डफी,मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविन्द्र, मिचेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट ), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन,विल यंग।

विज्ञापन

लैथम को मिली कप्तानी

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन कप्तानी का मुजायरा पेश करने वाले टॉम लैथम को ही इंग्लैंड सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है, जबकि केन विलियमसन को कप्तानी नहीं दी गई है। वह भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा डेवॉन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और टिम साउथी जैसे दिग्गजों को मौका दिया गया है।

इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आएगी। पहला मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 6 दिसंबर से खेला जाना है, जबकि तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउथी संन्यास का ऐलान कर देंगे। अगर न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाती है तो वह अपने आप को इस मैच तक उपलब्ध रखेंगे।

विज्ञापन

26 साल के धांसू ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को न्यूजीलैंड दल में जगह मिली है। वह लगातार घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। पहली बार उन्हें टेस्ट क्रिकेट में जगह मिली है। हालांकि वह वनडे प्रारूप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने एक वनडे मैच में 9 रन बनाए हैं, जबकि 53 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 1919 रन बनाने के अलावा 144 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ