T20I Tri Series: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे में होने वाली ट्राई सीरीज होने वाली है, जिसके लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो चुका है। इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है, जिसमें मेजबान जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम शामिल है। इस ट्राई सीरीज के 2 सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करते हुए दिखाई देंगे।
ये खिलाड़ी टीम से बाहर
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को ट्राई सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि विलियमसन ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया था, जिसके चलते उनको टीम में नहीं चुना गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन और बेन सियर्स भी इस ट्राई सीरीज में नहीं खेलेंगे।
एडम मिल्ने की हुई टीम में एंट्री
तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की लंबे समय के बाद न्यूजीलैंड की टी20 टीम में एंट्री हुई है। मिल्ने के टीम में होने से तेज गेंदबाजी ओर ज्यादा मजबूत होगी। जैकब डफी और मैट हेनरी जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज पहले से ही टीम में शामिल है। इसके अलावा बेवॉन जैकब्स को भी टीम में चुना गया है, अभी तक उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए एक भी टी20 मैच नहीं खेला है ऐसे में वे इस सीरीज में अपना डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
फिन एलन, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जैक फाउलकेस, बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, विल ओ रुरके, ईश सोढ़ी, टिम सेफर्ट।
ये भी पढ़ें:- BSA बनने पर कैसी होगी रिंकू सिंह की टीम, किसे रिपोर्ट करेंगे क्रिकेटर?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines