IND vs NZ: भारत- न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, 34 साल के विकेटकीपर को मिला मौका

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट मैच में केन विलियमसन बाहर हो गए हैं।

INDIA vs Newzeland (1)

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 3 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा टीम में एक 34 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को जगह दी गई है। सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने वाला है। न्यूजीलैंड 11 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

विलियमसन को चोट की वजह से मौका नहीं मिल सका है। उन्हें हाल ही में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज में कमर में खिंचाव हुआ था, जिसके बाद उन्हें बिना किसी जोखिम के बोर्ड ने पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है। बैंगलुरु में होने वाले पहले टेस्ट मैच में विलियमसन नजर नहीं आएंगे। वहीं 34 साल के विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को भी मौका मिला है। टॉम ब्लंडेल ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में कीवी टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

विज्ञापन

कीवी टीम का हौसला पस्त

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में बुरी तरह हार झेली थी। मेजबान श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था। ऐसे में भारत के खिलाफ भी होने वाली टेस्ट सीरीज में कीवी टीम का हौसला पस्त रहने वाला है। वहीं भारतीय टीम का हौसला बुलंद है। टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी, जिसे रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओरौर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ