Los Angeles Olympics 2028: क्रिकेट का खेल अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है। इसकी लोकप्रियता को देखकर आयोजकों ने इसे ओलंपिक में भी जगह दी है। अगले ओलंपिक खेलों का आयोजन 2028 में अमेरिका के लोस एंजिल्स में होगा। इस तरह से 128 साल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है। फिलहाल आयोजको को ओलंपिक में क्रिकेट के लिए एक उपयुक्त स्थान खोजने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि क्रिकेट मैचों के लिए न्यूयॉर्क वेन्यू फाइनल हो सकता है।
क्रिकेट के साथ-साथ बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस को इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी द्वारा अक्टूबर 2023 में लॉस एंजिल्स खेलों में शामिल किया गया था। यह खेल 1900 के बाद से ओलंपिक का हिस्सा नहीं रहा है। क्रिकेट भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में बड़े पैमाने पर खेला जाता है। 28वें ओलंपिक खेलों का मेजबान शहर लॉस एंजिल्स संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर कैलिफोर्निया में स्थित है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
भारतीय फैंस को ध्यान में रखकर लिया गया है फैसला
हालांकि क्रिकेट के मुकाबले अमेरिका के पूर्वी तट पर आयोजित किए जा सकते हैं। आयोजक ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इससे भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों जैसे क्रिकेट के दीवाने देशों के साथ समय को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। दरअसल लॉस एंजिल्स और भारत के बीच समय का अंतर 12 घंटे 30 मिनट है। अगर आयोजक मैच लॉस एंजिल्स में कराते हैं तो रात के मैच भारत में सुबह देखे जाएंगे।
न्यूयॉर्क में मैच कराने की क्या है वजह
ऐसा होने पर ज्यादातर लोग अपने डेली रुटीन के कामों में बिजी होंगे और मैच का पूरी तरह से मजा नहीं ले पाएंगे। दूसरी ओर न्यूयॉर्क और भारत के बीच समय का 9 घंटे 30 मिनट का अंतर है। अगर आयोजक यहां मैच कराते हैं तो भारतीय फैंस सभी मैच रात में ही देख पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी को ब्रॉडकास्टर्स से भी अच्छे पैसे मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
30 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
45 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
58 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines