IPL 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि आईपीएल 2025 को अब दोबारा से शुरु करने का फैसला किया गया है। 12 मई को बीसीसीआई ने नए शेड्यूल का ऐलान किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 मई से होगी। फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। नए शेड्यूल के मुताबिक 6 वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला दोबारा खेला जाएगा।
17 मई से शुरुआत
आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल में पहला मैच 17 मई को आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 3 जून को होना है। आईपीएल के नए शेड्यूल के मुताबिक बचे हुए 17 मुकाबले 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। हालांकि क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के अलावा फाइनल मुकाबले के लिए वेन्यू तय नहीं हुआ है। नए शेड्यूल में 2 डबल हेडर मुकाबले खेले गए हैं। पहला डबल हेडर 18 मई को खेला जाना है, जबकि दूसरा डबल हेडर 25 मई को खेला जाएगा।
पंजाब और दिल्ली के बीच भी होगा मुकाबला
पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा था। लेकिन भारत पाकिस्तान तनाव के कारण ये मैच बीच में ही रोक दिया गया था। हालांकि पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला अब फिर से खेला जाएगा। ये मैच शनिवार 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा।