IPL 2025 के नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, 3 जून को होगा फाइनल मुकाबला

IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान हो गया है। फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। बचे हुए 17 मैचों को 6 वेन्यू पर खेला जाएगा।

IPL 2025 - 2025-05-12T230200.800

IPL 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि आईपीएल 2025 को अब दोबारा से शुरु करने का फैसला किया गया है। 12 मई को बीसीसीआई ने नए शेड्यूल का ऐलान किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 मई से होगी। फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। नए शेड्यूल के मुताबिक 6 वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला दोबारा खेला जाएगा।

विज्ञापन

17 मई से शुरुआत

आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल में पहला मैच 17 मई को आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 3 जून को होना है। आईपीएल के नए शेड्यूल के मुताबिक बचे हुए 17 मुकाबले 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। हालांकि क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के अलावा फाइनल मुकाबले के लिए वेन्यू तय नहीं हुआ है। नए शेड्यूल में 2 डबल हेडर मुकाबले खेले गए हैं। पहला डबल हेडर 18 मई को खेला जाना है, जबकि दूसरा डबल हेडर 25 मई को खेला जाएगा।

विज्ञापन

पंजाब और दिल्ली के बीच भी होगा मुकाबला

पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा था। लेकिन भारत पाकिस्तान तनाव के कारण ये मैच बीच में ही रोक दिया गया था। हालांकि  पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला अब फिर से खेला जाएगा। ये मैच शनिवार 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल

दिनांक दिन समय मुकाबला स्थान
17 मई 2025 शनिवार 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स बैंगलुरु
18 मई 2025 रविवार 3:30 PM राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स जयपुर
18 मई 2025 रविवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स दिल्ली
19 मई 2025 सोमवार 7:30 PM लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ
20 मई 2025 मंगलवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स दिल्ली
21 मई 2025 बुधवार 7:30 PM मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स मुंबई
22 मई 2025 गुरुवार 7:30 PM गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स अहमदाबाद
23 मई 2025 शुक्रवार 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बैंगलोर
24 मई 2025 शनिवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर
25 मई 2025 रविवार 3:30 PM गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
25 मई 2025 रविवार 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली
26 मई 2025 सोमवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस जयपुर
27 मई 2025 मंगलवार 7:30 PM लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु लखनऊ
28 मई 2025 बुधवार — क्वालिफायर 1 TBC
29 मई 2025 गुरुवार 7:30 PM एलिमिनेटर TBC
30 मई 2025 शुक्रवार 7:30 PM क्वालिफायर 2 TBC
03 जून 2025 मंगलवार 7:30 PM फाइनल TBC

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ