हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारत-इंग्लैंड को पछाड़कर नीदरलैंड्स ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा

Netherlands vs Scotland: वनडे क्रिकेट में नीदरलैंड ने इतिहास रचते हुए टीम इंडिया और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में नीदरलैंड्स ने पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। स्कॉटलैंड के खिलाफ नीदरलैंड्स ने 369 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 374 रन बनाए।

विज्ञापन
नीदरलैंड्स ने रचा इतिहास (X/@KNCBcricket)

Netherlands vs Scotland: वनडे क्रिकेट के इतिहास में नीदरलैंड्स ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। एक झटके में नीदरलैंड ने भारत और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को पीछे कर दिया है। दरअसल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2023-27 में नीदरलैंड्स का सामना स्कॉटलैंड से हुआ। इस रोमांचक मैच में बल्लेबाजों का जलवा जबकि गेंदबाजों की जमकर पिटाई देखने को मिली। इस मैचों में दोनों टीमों ने मिलाकर 743 रन बनाए, लेकिन अंत में जीत नीदरलैंड्स ने हासिल की। नीदरलैंड्स की इस ऐतिहासिक जीत में मैक्स ओ डॉउड ने अहम भूमिका निभाई।

वनडे क्रिकेट में पहली बार चेज किया 300+ का आंकड़ा

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोर 369 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जॉर्ज मुन्से ने 150 गेंदों पर सबसे ज्यादा 191 रन की पारी खेली थी। जिसमें 14 चौके और 11 छक्के शामिल थे। इसके अलावा मैथ्यू क्रॉस ने 59 रन बनाए थे।

इसके बाद नीदरलैंड्स ने इस बड़े टारगेट को 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वनडे क्रिकेट के इतिहास में नीदरलैंड्स ने पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। नीदरलैंड्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मैक्स ओ डॉउड ने 130 गेंदों पर 158 रन की पारी खेली थी। वहीं तेजा ने 42 गेंदों पर 51 रन और नूह क्रोज ने 50 रन बनाए थे।

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड को पछाड़ा

स्कॉटलैंड के खिलाफ 370 रन के टारगेट को चेज करने के साथ ही नीदरलैंड्स ने टीम और इंग्लैंड को भी पछाड़ दिया है। टीम इंडिया ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन का लक्ष्य चेज किया था, तो वहीं इंग्लैंड ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 361 रन का लक्ष्य चेज किया था। नीदरलैंड्स की टीम ने वनडे इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। इस लिस्ट में अभी तक पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है, जिन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

ये भी पढ़ें:- 19 छक्के, 34 गेंदों पर जड़ा शतक, MLC 2025 में फिन एलन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola