6,6,6,6,6,6… 29 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोक मचाई सनसनी

Kushal Bhurtel: नेपाल के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने चीन के खिलाफ मुकाबले में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया. भुर्तेल ने इस मैच में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़कर टीम को एक यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Kushal Bhurtel

Kushal Bhurtel

Kushal Bhurtel hits 6 sixes in an Over: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसी विस्फोटक पारियां देखने को मिलती हैं, जो रिकॉर्ड बुक में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं. नेपाल के स्टार ओपनर कुशल भुर्तेल ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट क्वालिफायर 2026 में चीन के खिलाफ ऐसी ही एक ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. 29 साल के भुर्तेल ने इस मुकाबले में न सिर्फ एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया, बल्कि महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर नया इतिहास भी रच दिया.

विज्ञापन

कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में जड़े 6 छक्के

सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने नेपाल की टीम को ओपनर कुशल भुर्तेल ने तूफानी शुरुआत दिलाई. भुर्तेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चीन के गेंदबाज चेन झुओ यूए के एक ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए. हालांकि, इस ओवर में एक वाइड गेंद भी शामिल रही, लेकिन भुर्तेल ने बाकी सभी 6 गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाकर सबको हैरान कर दिया.

विज्ञापन

इसी के साथ भुर्तेल इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के सिर्फ छठे बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड, अमेरिका के जसकरण मल्होत्रा और नेपाल के ही दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम दर्ज था. वह T20I क्रिकेट के इतिहास में युवराज, पोलार्ड और ऐरी के बाद, एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले केवल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

सिर्फ 35 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

एक ओवर में 6 जड़ने के बाद भी कुशल भुर्तेल का बल्ला नहीं रुका. उन्होंने पूरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोक दिया. अपनी इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 4 चौके भी जड़े. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक भी था.

विज्ञापन

भुर्तेल की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत नेपाल ने चीन के खिलाफ मुकाबले 20 ओवर में 2 विकेट पर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में चीन की टीम सिर्फ 92 रन पर ही ढेर हो गई और नेपाल ने 221 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया.

नेपाल ने भी बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुशल भुर्तेल की इस पारी ने नेपाल क्रिकेट टीम के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. नेपाल अब दुनिया का पहला और इकलौता देश बन गया है, जिसके दो अलग-अलग बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं. भुर्तेल से पहले नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 ACC प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे. भुर्तेल ने इस यादगार पारी से न केवल रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई, बल्कि नेपाल क्रिकेट को भी वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का काम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ