हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेपाल की टीम भारत में खेलेगी Tri-Series, BCCI ने T20 WC के लिए दी मदद, देखें पूरा शेड्यूल

Nepal Cricket Team Tri-Series in India Schedule: नेपाल की क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारत आएगी। टीम यहां 7 मुकाबले खेलेगी। बीसीसीआई ने नेपाल की टीम की मदद करने का फैसला लिया है। जिसके तहत ये सीरीज खेली जानी है। नेपाल क्रिकेट की ओर से इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Nepal Team भारत में ट्राइ-सीरीज खेलेगी।

Nepal Cricket Team Tri-Series in India Schedule: नेपाल की टीम पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने एशिया कप में भी पहली बार जगह बनाई थी। इसके साथ ही उसने एशिया क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी योग्यता हासिल की है। अब ये टीम टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारत का दौरा करेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में मिलेगी मदद

नेपाल की टीम ट्राइ-सीरीज खेलने के लिए इंडिया आएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नेपाल की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए मदद करने का फैसला लिया है। इसी के तहत टीम गुजरात और बड़ौदा की टीम के साथ फ्रेंडशिप कप खेलेगी।

31 मार्च से होगी ट्राइ-सीरीज की शुरुआत

नेपाल की टीम ट्राइ-सीरीज की शुरुआत 31 मार्च से करेगी। पहला मैच गुजरात के खिलाफ 1 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 1 अप्रैल को गुजरात और बड़ौदा के बीच खेला जाएगा। इसके बाद नेपाल और बड़ौदा के बीच 2 अप्रैल को तीसरा मुकाबला होगा। फिर 3 अप्रैल को नेपाल बनाम गुजरात, 4 अप्रैल को बड़ौदा बनाम गुजरात, 5 अप्रैल को नेपाल बनाम बड़ौदा और 7 अप्रैल को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

कुल 7 मुकाबले होंगे

इस सीरीज के तहत कुल 7 मुकाबले होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले बीसीसीआई ने अफगानिस्तान की टीम की भी मदद की थी। करीब एक दशक तक बीसीसीआई ने अफगानिस्तान की टीम की मदद की है। इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है।

वेस्ट इंडीज और यूएएस में होंगे मुकाबले

उल्लेखनीय है कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून 2024 से होगी। पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। कुल 55 मुकाबले होंगे। फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्ट इंडीज और यूएसए में किया जा रहा है। इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान को ए ग्रुप में रखा गया है। इस ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और यूएसए का भी नाम शामिल है। वहीं नेपाल की टीम की बात करें तो वह ग्रुप डी मे है। इस ग्रुप में नेपाल के अलावा बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अंपायर ने क्यों लिखा ‘RIP बैजबॉल’? इंग्लैंड टीम के लिए मजे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola