RR vs PBKS: राजस्थान के घर में 24 वर्षीय बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, तूफानी पारी खेलकर बचाई पंजाब किंग्स की लाज

Nehal Wadhera: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने बल्ले से खूब गर्दा उड़ाया।

Nehal Wadhera

Nehal Wadhera

Nehal Wadhera: राजस्थान रॉयल्स के घर में पंजाब का 24 वर्षीय बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग से महफिल लूट ले गया। 189 का स्ट्राइक रेट और 37 गेंदों में खेली गई 70 रन की विस्फोटक पारी से नेहल वढेरा ने मेजबान टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया। बैटिंग ऑर्डर में मिले प्रमोशन का नेहल ने भरपूर फायदा उठाया। नेहल ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 67 रन जोड़े और पंजाब की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। अपनी इस पारी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स जमाए।

नेहल ने मचाया बल्ले से धमाल

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रियांश आर्या सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे माइकल ओवेन अपना खाता तक नहीं खोल सके और जीरो पर पवेलियन लौटे। प्रभसिमसन ने कुछ दमदार शॉट्स खेले, लेकिन वह 21 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने। तीन विकेट पंजाब ने सिर्फ 34 के स्कोर पर ही गंवा दिए। नेहल वढेरा को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला और उन्हें नंबर चार पर उतारा गया। नेहल ने पंजाब की बिखरती हुई पारी को कप्तान श्रेयस अय्यर संग मिलकर संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। अय्यर 25 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद रियान पराग की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

हालांकि, नेहल ने एक छोर संभाले रखा और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक जमाया। अपनी इस पारी के दौरान नेहल ने राजस्थान के हर गेंदबाज को निशाने पर लिया और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट लगाए। नेहल 37 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने पांच चौके और 5 सिक्स जमाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ