Neeraj Chopra ruled out of Asian Games: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के कारण 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. नीरज ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह चोट के चलते इस सीजन में आगे अब किसी भी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. यानी वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 और डायमंड लीग के फाइनल समेत किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे. उन्होंने यह फैसला हाल ही में लुसाने में आयोजित डायमंड लीग प्रतियोगिता के दौरान 88.05 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के बाद लगी चोट के कारण लिया है. नीरज ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है.
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नीरज चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर अपनी चोट और सीजन से बाहर होने के बारे में जानकारी दी. नीरज ने लिखा, “काफी मेहनत के बाद, मुझे आखिरकार लगा कि लुसाने में ‘सीजन के बेस्ट थ्रो’ के साथ मुझे वह मोमेंटम मिल रहा है, जिसकी मुझे तलाश थी. दुर्भाग्य से, इसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने (एंकल) में लिगामेंट टियर हो गया. अपने डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं लूंगा.”
उन्होंने आगे लिखा, “यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय पाने के करीब हूं. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं. अब मेरा ध्यान अच्छी तरह से ठीक होने के साथ और भी मजबूती से वापसी करने पर है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.”
भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
नीरज चोपड़ा इस चोट के कारण जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में नहीं खेल पाएंगे, जो भारत के लिए बहुत बड़ा झटका है. नीरज के बाहर होने से भारत एथलेटिक्स में एक संभावित पदक से चूक जाएगा. एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है, जो 4 अक्टूबर तक चलेगा. ऐसे में भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज के लिए मेंस जैवलिन थ्रो का खिताब का बचाव करने का मौका अब हाथ से निकल गया है.
उनके बाहर होने से अब जैवलिन थ्रो इवेंट का सारा दबाव रोहित यादव पर आ गया है. रोहित ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर स्पर्धा में 87.68 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी. इसके बाद से ही वह भारत के प्रमुख भाला फेंक खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो गए हैं. अब भारत को एशियन गेम्स में उनसे पदक की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: हार के साथ खत्म हुआ टीम इंडिया का सफर, आखिरी मुकाबले में बेल्जियम ने शूटआउट में हराया
2026 सीजन में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
28 वर्षीय नीरज चोपड़ा के लिए 2026 सीजन मिला-जुला रहा. नीरज चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद जून में दोहा डायमंड लीग में वापसी की थी, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था. इसके बाद ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 उन्होंने 85.83 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीता और फिर लुसाने डायमंड लीग में अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और दूसरा स्थान हासिल किया. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का विशाल थ्रो कर उन्हें गोल्ड से वंचित कर दिया. वहीं, अब चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल में खेलने की उनकी उम्मीदें भी खत्म हो गईं. इसी के साथ उनका 2026 सीजन का अंत हो गया.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भारतीय महिला हॉकी टीम को मिला बड़ा इनाम, मिलेंगे 50 लाख रुपये
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines