Neeraj Chopra Classic: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन का असर अब खेलों पर भी पड़ रहा है, जिसमें बेंगलुरू में 24 मई को होने वाला पहला नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा कि इस समय उनकी चिंता केवल भारतीय सेना है, जो हमारे देश के लिए सबसे आगे हैं। यह टूर्नामेंट भारत के ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) और वर्ल्ड एथलेटिक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाना था।
आईपीएल भी एक सप्ताह के लिए टला
यह घोषणा उस दिन हुई, जब पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत में जारी आईपीएल को भी एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया। टीम एनसी क्लासिक के बयान में कहा गया है, ‘मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, एनसी क्लासिक का पहला एडीशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।’ बयान में कहा गया, ‘हम खेल की इंटीग्रेट शक्ति में विश्वास करते हैं। लेकिन, इस महत्वपूर्ण क्षण में देश के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है। इस समय हमारी सारी संवेदनाएं केवल हमारे जवानों के साथ हैं, जो हमारे देश के लिए सबसे आगे हैं। जय हिंद।’
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बड़ा अपडेट, बल्लेबाज ने BCCI से कही ये बात
खेलने वाले थे कई दिग्गज खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा कैटेगरी ए का दर्जा दिया गया था और इसमें नीरज सहित कई ओलंपिक पदक विजेताओं के भाग लेने की उम्मीद थी। नीरज के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ के रूप में इस कार्यक्रम की घोषणा बहुत धूमधाम से की गई थी, लेकिन यह देखना बाकी है कि इसे व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर में जगह मिलती है या नहीं। चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे और इसके बाद 24 जून को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में भाग लेंगे। चोपड़ा ने पिछले महीने कहा था, ‘मैं इस आयोजन के आयोजन में शामिल हूं। भारत में इस तरह का आयोजन करना मेरे लिए लंबे समय से सपना रहा है। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: BCCI को मिला ऑफर! इस देश में हो सकते हैं बाकी बचे आईपीएल मैच
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines