---विज्ञापन---

खेल

SL vs BAN: नईम हसन ने खोला पंजा, शादनाम-शांतो ने ठोका अर्धशतक, ड्रॉ की तरफ बढ़ा पहला टेस्ट मैच

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ चला है।

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ चला है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 177 रन लगा दिए हैं। टीम की ओर से शादनाम इस्लाम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया, तो कप्तान शांतो का बल्ला दूसरी इनिंग में भी जमकर बोला। शांतो 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और उनका साथ मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर दे रहे हैं। इससे पहले बांग्लादेश द्वारा पहली इनिंग में बनाए गए 495 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 285 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

शांतो-इस्लाम ने ठोका अर्धशतक

श्रीलंका को पहली पारी में 485 रनों पर समेटने के बाद बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी का आगाज करने शादनाम इस्लाम और अनमुल हक की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। अनमुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मोमिनुल हक भी सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, शादनाम एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्हें कप्तान शांतो का अच्छा साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप जमाई। शादनाम ने 76 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, शांतो 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 177 रन लगा दिए हैं। शांतो 56 और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

---विज्ञापन---

नईम हसन ने खोला पंजा

इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम फर्स्ट इनिंग में 485 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाथुम निसंका की 187 रन की धांसू पारी के बाद कामिंदु मेंडिस ने भी बल्ले से खूब रंग जमाया। मेंडिस ने 87 रन की शानदार पारी खेली। रथनायके ने निचले क्रम में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 39 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से नईम हसन ने पंजा खोला और 121 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, हसन महमूद ने तीन विकेट झटके।

First published on: Jun 20, 2025 07:52 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola