India vs England Test Series: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बेहद अहम होने वाली है। टीम इंडिया को अपनी आखिरी 2 टेस्ट सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को हराया था। जिसके चलते टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हुई।
वहीं, अब इंग्लैंड दौरे पर कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान इस पर बहस शुरू हो हई है। रोहित शर्मा का रेड बॉल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से काफी खराब प्रदर्शन रहा है। टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा को भी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुे देखा गया था।
पूर्व क्रिकेटर ने किया रोहित का समर्थन
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन खराब रहा है। पिछली 15 टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा ने 10.93 की औसत से सिर्फ 164 रन ही बनाए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 6 पारियों में उनके बल्ले से महज 31 रन ही निकले थे। खराब बल्लेबाजी के चलते रोहित ने सिडनी टेस्ट से भी बाहर रहने का फैसला किया था, लेकिन फिर भी टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हिटमैन का सपोर्ट किया है।
स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया “आप रोहित पर सवाल नहीं उठा सकते। आप उनकी क्षमता का आकलन कैसे करेंगे? रोहित ने सभी उम्मीदों पर खरा उतरा है। टेस्ट क्रिकेट में आपके असली रंग सामने आते हैं। आपकी कमजोरियां उजागर होंगी। विराट और रोहित का इंग्लैंड में खेलना महत्वपूर्ण है। दोनों के पास अनुभव है और उनके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।”
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की आलोचना करना पड़ा इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों को भारी, सुनील गावस्कर ने दिया करारा जवाब
उन्होंने कहा “अगर भारत में 10 लोग हैं, तो उनके पास 20 अलग-अलग राय हैं। आखिरी समय में आप किसे टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बना सकते हैं? आपके पास कोई नहीं है। किसी ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है। आपके पास कोई विकल्प नहीं है। रोहित के पास अनुभव है। आप रोहित की जगह नहीं ले सकते। इंग्लैंड में उनका रिकॉर्ड मजबूत है।”
इस दिन खेला जाएगा सीरीज का पहला मैच
इस साल जून में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर पहला टेस्ट मैच 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के विश्व कप 2027 खेलने पर आया बड़ा अपडेट, मदद के लिए तैयार हुआ ये कोच!
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
15 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
16 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
35 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
48 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
58 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines