Rohit Sharma IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतरी। बल्ले से लगातार नाकामी के चलते रोहित को बीच सीरीज में प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया। पांचवें टेस्ट में कप्तानी की जिम्मा जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आईं कि रोहित ने अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच मेलबर्न में खेल लिया है। हालांकि, इस तरह की खबरों का खंडन खुद रोहित ने कर दिया। इंडियन क्रिकेट के इतिहास में रोहित पहले कप्तान बने, जिन्हें बीच सीरीज में अंतिम ग्यारह से बाहर बैठा दिया गया। टीम मैनेजमेंट का यह फैसला भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को बिल्कुल भी रास नहीं आया है।
रोहित को ड्रॉप करने पर भड़के सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “इस तरह के फैसले सीरीज की शुरुआत से पहले या बाद में लिए जाने चाहिए। दिग्गज खिलाड़ियों को नीचा दिखाने की हमारी पुरानी आदत है। छह महीने पहले रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप उठाया था। जब एक कप्तान को बीच सीरीज में ड्रॉप किया जाता है, तो इससे गलत सिग्नल जाता है और आप सामने वाली टीम को एडवांटेज दे देते हैं। जब किंग गिरता है, तो शतरंज का खेल खत्म हो जाता है। इस समय पर यह नहीं होना चाहिए था। सिर्फ एक खिलाड़ी को आप जीत या हार के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।”
बुरी तरह फ्लॉप रहे रोहित
रोहित शर्मा का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहा। पांच पारियों में हिटमैन के बल्ले से महज 6 की औसत से सिर्फ 31 रन निकले। रोहित एडिलेड और गाबा टेस्ट में नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे थे। हालांकि, नई पोजीशन पर भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इसके बाद मेलबर्न में वह बतौर ओपनर फिर से मैदान पर उतरे, लेकिन उनका फ्लॉप शो जारी रहा।
पहली इनिंग में रोहित के बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए थे। रोहित की कप्तानी भी लगातार सवालों के घेरे में है। उनकी कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने खेले पिछले छह टेस्ट मैचों में से 5 में हार का मुंह देखा है। न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया को अपने ही घर पर 3-0 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
21 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
56 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines