टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है. ये अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 26 साल के इस खिलाड़ी ने अफगान के लिए अहम किरदार निभाया है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें तैयारियों को पूरा करने में लगी हैं. कुल 20 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने वाली हैं. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. वर्ल्ड कप से पहले ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार गेंदबाज वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. ये अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी से करेगी, जहां टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

विज्ञापन

टीम को लगा बड़ा झटका

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. क्रिकइन्फो के मुताबिक तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और अगले महीने से शुरू होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. इस महीने की अंत में नवीन की सर्जरी होगी. इससे पहले वह कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए थे. नवीन अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने देश के लिए कई बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया है.

विज्ञापन

26 साल के नवीन ने अफगानिस्तान के लिए 15 वनडे मैच में 22 विकेट लिए हैं, जबकि 48 टी-20 मैच में उन्होंने 67 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में उन्होंने साल 2024 में अफगानिस्तान के लिए आखिरी मुकाबला खेला था. फिलहाल बोर्ड ने उनके रिपलेसमेंट की घोषणा नहीं की है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का शेड्यूल

तारीख (2026)विपक्षी टीमसमय (IST)स्थान (Venue)
8 फरवरीन्यूजीलैंडसुबह 11:00 बजेएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
11 फरवरीदक्षिण अफ्रीकासुबह 11:00 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
16 फरवरीयूएई (UAE)सुबह 11:00 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
19 फरवरीकनाडाशाम 07:00 बजेएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आफगानिस्तान का फुल स्क्वाड

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ