Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 8 टीमें भाग ले रही हैं। ग्रुप B में अफगानिस्तान को शामिल किया गया है। एशिया कप में अफगानिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 9 सितंबर को की थी, जहां टीम का सामान हांगकांग से हुआ था। इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं, अब आगामी मैच से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।
अफगानिस्तान का आगामी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा, जहां पर टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से स्टार गेंदबाज नवीन उल हक भाग नहीं ले पाएंगे। वह एशिया कप 2025 से बाहर हो गए हैं।
क्यों बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि तेज गेंदबाज नवीन उल हक एशिया कप 2025 से बाहर हो गए हैं। वह अब एक भी मैच नहीं खलेंगे। नवीन को पिछले दिनों कंधे में चोट लगी थी। वे इस चोट से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में और भी समय लगेगा। मेडिकल टीम ने उन्हें मुकाबला खेलने की अनुमति नहीं दी है।
इस खिलाड़ी को मिला मौका
एशिया कप 2025 के लिए नवीन उल हक की जगह अब्दुल्ला अहमदजई को शामिल किया गया है। पहले उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया था, लेकिन अब वे मुख्य स्क्वाड का हिस्सा बन गए हैं और नियमानुसार प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था।
एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान का ताजा दल
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, , फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines