IPL 2025 में नहीं बिका विराट कोहली का 'दुश्मन' खिलाड़ी, पुरानी टीम ने भी फेर लिया मुंह

आईपीएल 2025 ऑक्शन में विराट कोहली के कभी सबसे बड़े विरोधी रहे एक खिलाड़ी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया।

IPL 2025 (6)

Naveen Ul Haq: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक चुकी है, जबकि कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। दूसरे दिन भारत के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2025 के लिए नहीं बिक सके। आईपीएल 2025 के लिए विराट कोहली के कभी कड़े विरोधी रहे नवीन उल हक को भी किसी फ्रेंचाइजी का साथ नहीं मिला।

विज्ञापन

नवीन उल हक की हुई थी लड़ाई

आईपीएल 2023 में विराट कोहली की अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल हक से लड़ाई हो गई थी। एलएसजी और आरसीबी के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसके बाद विराट और उस समय लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर भी आमने सामने आ गए थे। फिलहाल नवीन उल हक को किसी भी फ्रेंचाइजी ने हिस्सा नहीं बनाया। उन्हें पूर्व टीम एलएसजी ने भी भाव नहीं दिया।

विज्ञापन

नवीन उल हक का ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

नवीन उल हक ने हाल ही में अबु धाबी टी-10 लीग में हिस्सा लिया था। दिल्ली की ओर से नवीन ने 2 मैचों में 1 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा आईपीएल 2024 में उन्होंने 10 मैच में 14 विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल में इस खिलाड़ी ने 18 मैच में 25 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ