Naveen Ul Haq: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला गया पहला टी-20 मैच बुरा सपना साबित हुआ, जहां इस गेंदबाज को ओवर पूरा करने के लिए सात नहीं आठ नहीं पूरी 13 गेंदें डालनी पड़ी। उनके लिए निराशा यह रही कि उनका यह ओवर टीम की हार का कारण भी बना। नवीन ने इस दौरान छह वाइड बॉल और एक नो बॉल भी फेंकी, जिसके चलते उनके इस ओवर में कुल 19 रन खर्च हुए।
नवीन ने मेडन के साथ की शुरुआत
दाएं हाथ के इस स्टार तेज गेंदबाज ने मैच में अपने स्पेल की शुरुआत शानदार मेडन ओवर करके की और हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरी पारी में 144 रन का बचाव करने उतरी अफगानिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमानी को आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता भी दिलाई। उन्होंने अपने पहले दो ओवर के स्पेल में सिर्फ 4 रन दिए थे।
नवीन ने 19 रन देकर चौंकाया
जिम्बाब्वे को बीच के ओवरों में संघर्ष करना पड़ा और उसे मैच जीतने के लिए आखिरी छह ओवरों में 57 रन चाहिए थे। कप्तान राशिद खान ने यहां 15वां ओवर नवीन को सौंपा ताकि डेथ ओवरों से पहले ही मैच को खत्म किया जा सके, लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया। यहां अफगानिस्तान के अनुभवी गेंदबाज ने 13 गेंदों पर 19 रन देकर दर्शकों को चौंका दिया। 25 साल के तेज गेंदबाज ने ओवर में छह वाइड बॉल और एक नो बॉल फेंकी।
यह भी पढ़ें: Yuvraj Birthday: दो वर्ल्ड कप का नायक, कैंसर को चटाई धूल, 43 साल का हुआ टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर!
चर्चा में रही विराट संग लड़ाई
बता दें कि उनकी विराट कोहली संग आईपीएल 2023 में हुई लड़ाई ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह वाकया लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी मैच के दौरान हुआ। मैच में विराट ने नवीन को देखकर कुछ कहा, जिस पर अफगानिस्तान के गेंदबाज ने इशारे में कुछ कहा। मैच के खत्म होने के बाद कोहली जब सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे, तब नवीन विराट को ताव में आकर कुछ बोलते हैं।
केएल राहुल ने किया बीच-बचाव
यहां मामला बिगड़ जाता है, जहां बीच-बचाव के लिए एलएसजी के कप्तान केएल राहुल को आना पड़ता है। इसके बाद जब बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर कोहली एलएसजी के बल्लेबाज काइल मेयर्स से कुछ कहते हैं तो लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर आते हैं और मेयर्स को कोहली से दूर ले जाते हैं। फिर उनकी भी कोहली से जमकर बहस होती है। इन दोनों खिलाड़ियों की लड़ाई ने जमकर चर्चा बटोरी थी।
यह भी पढ़ें: क्या अब टेस्ट क्रिकेट का 3 Day Format आ जाना चाहिए!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines