Navdeep Singh: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने जान की बाजी लगाते हुए भारत के लिए मेडल भी जीता। शनिवार 7 सितंबर को भारतीय जैवलिन खिलाड़ी नवदीप सिंह की किस्मत चमक उठी। मेंस जैवलिन थ्रो F41 कैटेगरी फाइनल में नवदीप ने सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन अचानक उनका सिल्वर मेडल गोल्ड में बदल गया। क्या है पूरा मामला आईए जानते हैं।
गोल्ड में बदल गया नवदीप का सिल्वर मेडल
जैवलिन थ्रो में नवदीप ने अपने दूसरे थ्रो में 46.39 मीटर भाला फेंक ईरान के खिलाड़ी सादेग बेत सयाह को पछाड़ा था। लेकिन ईरान के सादेग बेत सयाह ने 46.84 मीटर भाला फेंक उनसे पहला स्थान छीन लिया। अगले ही थ्रो में नवदीप ने फिर वापसी की और 47.32 मीटर के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। मैच के पांचवे राउंड में ईरानी खिलाड़ी ने 47.64 मीटर के साथ मैच पर कब्जा कर लिया। इस तरह सादेग बेत सयाह ने गोल्ड मेडल जीत लिया था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही पैरालंपिक कमेटी ने अपने फैसले बदल दिए और ईरान के सादेग बेत सयाह को आरोग्य करार दिया और कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाते हुए तुरंत ही डिस्क्वालीफाई कर दिया। इस तरह भारत के नवदीप सिंह का सिल्वर मेडल गोल्ड में बदल गया।
बड़ी वजह आई सामने
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरानी खिलाड़ी ने जीत के बाद आपत्तिजनक झंडा दिखाया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। पैरालंपिक ने माना कि सादेग ओलंपिक मंच से कोई राजनीतिक संदेश देना चाहते थे। इसलिए उन्हें बैन कर दिया गया। सयाह के ऐसा करने पर मैच का नतीजा रद्द कर दिया गया और नवदीप सिंह को गोल्ड मेडल दे दिया गया।
भारत ने 29 मेडल अपने नाम किए
भारत ने इस बार पैरालंपिक में कुल 29 पदक अपने नाम किया। जो पिछले पैरालंपिक से 10 पदक ज्यादा है। भारत की झोली में कुल 7 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
23 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
47 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
58 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines