Shubman Gill: 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। कुल 4 टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं। इंडिया A और इंडिया B के बीच भी मजेदार मुकाबला खेल रहा है. इंडिया A की ओर से सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में उतरे कप्तान शुभमन गिल खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेली। गिल को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया और अपनी इनस्विंग गेंदबाजी से क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गिल को सैनी ने भेजा पवेलियन
मैच के दूसरे दिन गिल ने इंडिया A की ओर से पारी की शुरुआत की। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट भी खेला। लेकिन अपनी पारी को बड़ी नहीं बना सके. गिल ने 43 गेंद में 25 रनों की पारी खेली। नवदीप सैनी ने उन्हें 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसका वीडियो भी देखा जा सकता है। सैनी ने गिल को अपनी इनस्विंग के जाल में फंसाया और पवेलियन लौटाया। सैनी की गति और स्विंग गिल की समझ से परे थी। ऐसे में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ गया. इस पूरे मामले का वीडियो आप देख सकते हैं।
पराग और राहुल ने पारी को संभाला
इंडिया B पहले बल्लबाज़ी करते हुए 116 ओवर में मुशीर खान की 181 रनों की पारी की बदौलत 321 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में इंडिया A को मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की थी। अग्रवाल ने 45 गेंद में 36 रन बनाया और पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद रियान पराग और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पराग 49 गेंद खेलकर 27 रनों पर नाबाद हैं, जबकि केएल राहुल 80 गेंद खेलकर 23 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines