हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हर साल 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है 'National Sports Day', कब हुई थी इसकी शुरुआत?

आज भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। आखिर कब हुई थी राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत और क्यों इसको 29 अगस्त को ही भारत में मनाया जाता है?

विज्ञापन
National Sports Day

National Sports Day: आज यानी 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय युवाओं की आजकल खेल में काफी रुचि भी बढ़ गई है, क्रिकेट से लेकर हॉकी, टेनिस, फुटबॉल, कुश्ती और कबड्डी में युवा अपना दमखम दिखा रहे हैं। आज भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड लेवल पर हर खेलों में देश का मान बढ़ा रहे हैं। वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर 29 अगस्त को ही क्यों राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है?

क्यों मनाया जाता है खेल दिवस?

दरअसल भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पूर्व हॉकी दिग्गज प्लेयर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद हॉकी में अपनी गोल करने की कला के चलते देश ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में भी फेमस थे। उन्होंने भारतीय हॉकी को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया था। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त साल 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता था। अपने करियर में मेजर ध्यानचंद ने 185 इंटरनेशनल मैचों में 570 गोल किए थे।

ओलंपिक में करवाई थी भारतीय हॉकी की बादशाहत कायम

मेजर ध्यानचंद ने अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम के लिए ओलंपिक में साल 1928 से लेकर 1936 तक स्वर्णिम काल रहा था। इस बीच भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 3 गोल्ड मेडल जीते थे। हालांकि उसके बाद साल 1948, 1952 और 1956 में भी टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीते थे।

विज्ञापन

कब हुई राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत?

साल 2012 में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस की घोषणा की गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने साल 2019 में राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन ही फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। वहीं इस साल खेल मंत्रालय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि 29 से 31 अगस्त तक ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’ नेशनल कैंपेन को लॉन्च किया। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व फिट इंडिया मिशन करेगा।

ये भी पढ़ें:-हॉकी एशिया कप से पहले पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE एक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola