हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: कौन है टीम इंडिया का सबसे मुश्किल बल्लेबाज? कंगारू स्पिनर ने दिया जवाब

Nathan Lyon On Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने विराट कोहली को अब तक का सबसे मुश्किल भारतीय बल्लेबाज बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Australia Cricket Team

Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही हाल के दिनों में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हों, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के मन में उनके लिए काफी सम्मान है। उन्होंने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, जिन्हें आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने विराट को अब तक का सबसे मुश्किल भारतीय बल्लेबाज भी बताया है। पिछले कुछ समय से विराट के बल्ले में जैसे जंग सी लग गई है। उन्होंने अपनी पिछली 60 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो शतक और 11 फिफ्टी जड़ी हैं।

विराट ने इस साल छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.72 की मामूली औसत से सिर्फ 93 रन बनाए हैं। विराट बेशक फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन लियोन को इस बात की चिंता है कि वो शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल

उन्हें आउट करना काफी चैलेंजिंग है- लियोन

विराट को लेकर लियोन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘उनके ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें। आप चैंपियंस को खारिज नहीं करते। मेरे मन में विराट के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है। मैं उन्हें आउट करना चाहता हूं, लेकिन यह काफी चैलेंजिग है। कई बार उनके खिलाफ कॉम्पिटीशन करना काफी अद्भुत रहा है। विराट और स्टीव स्मिथ दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।’

टीम इंडिया कमजोर नहीं है- लियोन

129 टेस्ट मैचों में 530 विकेट लेने वाले 36 साल के लियोन वर्तमान टीम के उन चार सदस्यों में से एक हैं जो 2014-15 में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आखिरी सफल टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से मिली करारी हार के बाद उसके हौसले डगमगाए हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी लियोन का मानना ​​है कि टीम इंडिया कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वे हमेशा खतरनाक रहते हैं। वे सुपरस्टार्स से भरी टीम हैं। उनके पास बहुत अनुभव है, साथ ही प्रतिभाशाली युवा भी हैं। इसकी वजह से आप उन्हें कभी भी कम नहीं आंक सकते हैं।’

यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें