SL vs AUS: नाथन लायन का श्रीलंकाई सरजमीं पर बड़ा करिश्मा, 550 विकेट लेकर रच दिया नया कीर्तिमान

Nathan Lyon: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में नाथन लायन ने बड़ा करिश्मा कर दिया। उन्होंने इस मैच में अपने 550 टेस्ट विकेट पूरे किए।

Sl vs AUS

Nathan Lyon: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 फरवरी से गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक लगाकर इतिहास रचा था। वहीं अब तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिरकी गेंदबाज नाथन लायन ने बड़ा करिश्मा किया है। वह 550 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

नाथन लायन का बड़ा करिश्मा

तीसरे दिन नाथन लायन के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। उनका शुमार अब 550 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हो चुका है। अब नाथन 550 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दिनेश चांडीमल को आउट कर बड़ा कीर्तिमान रचा। नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी दुनिया में इस गेंदबाज ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन

550 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

अब तक दुनिया के 7 ही खिलाड़ियों ने ही टेस्ट प्रारूप में 550 या उससे अधिक टेस्ट विकेट चटकाए हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है, जिन्होंने 800 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ काबिज हैं। तीसरे स्थान पर जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 704 विकेट झटके हैं। चौथे नंबर पर अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ लिस्ट में बने हुए हैं। वहीं स्टूअर्ट ब्रॉर्ड 604 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा ग्लेन मैकग्रा 563 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं। अब लायन भी 550 विकेट लेकर बतौर सातवें गेंदबाज के रूप में इस लिस्ट में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक नाथन लायन 136 टेस्ट मैच में 550 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा 29 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 विकेट भी झटके हैं। वहीं 2 टी-20 मैच में उन्होंने 1 विकेट चटकाए हैं।

मैच का हाल

श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 414 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वहीं खबर लिखे जाने तक श्रीलंका दूसरी पारी में 33 ओवर में 98/4 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ